गुड़मार अर्क के फायदे, नुकसान, उपयोग विधि और प्राइस

गुड़मार अर्क Gudmar Ark in Hindi, आयुर्वेदिक अर्क है जिसे डायबिटीज में इस्तेमाल किया जाता है। गुड़मार अर्क को पीने से खून में चीनी का स्तर कण्ट्रोल होता है। डायबिटीज टाइप २ एक ऐसी स्थिति है जिसमें खून में शुगर का स्तर, नार्मल लेवल से अधिक रहता है। यदि से सही से मैनेज नहीं किया जाता तो हाई शुगर लेवल शरीर के सभी अंगों पर असर डालता है। इसलिए, यह बहुत अरुरी है कि खून में शुगर लेवल नियंत्रित रहे।

गुड़मार से खींचा जाने वाला यह अर्क, प्लाज्मा, रक्त, वसा और प्रजनन अंगों पर काम करता है। यह मूत्रल और भूख बढ़ाने वाला है। यह विरेचक है। यह कड़वा कसैला, तीखा, उष्ण, सूजन दूर करने वाला, पीड़ानाशक, पाचक, यकृत टॉनिक, मूत्रवर्धक, उत्तेजक, कृमिनाशक, विरेचक, ज्वरनाशक और गर्भाशय टॉनिक है।

यह दवाई एक आयुर्वेदिक अर्क है। अर्क बनाने के लिए गुड़मार को साफ़ करके रात में पानी में भिगो देते हैं। भिगो देने से यह मुलायम हो जाता है। अगले दिन इसे नाड़िका यंत्र में डाल कर, इसे वाष्पीकृत करके भाप को कंडेंस कर अर्क बना लिया जाता है। अर्क को बोतलों में इकठ्ठा कर लिया जाता है। गुड़मार से बनने वाला यह अर्क, गुड़मार अर्क कहलाता है।

यह पेज गुड़मार अर्क के बारे में हिंदी में जानकारी देता है जैसे कि दवा का कम्पोज़िशन, उपयोग, लाभ/बेनेफिट्स/फायदे, कीमत, खुराक/ डोज/लेने का तरीका, दुष्प्रभाव/नुकसान/खतरे/साइड इफेक्ट्स/ और अन्य महत्वपूर्ण ज़रूरी जानकारी।

  • गुड़मार अर्क में मौजूद सामग्री क्या हैं?
  • गुड़मार अर्क के उपयोग upyog क्या हैं?
  • गुड़मार अर्क के फायदे faide क्या हैं?
  • गुड़मार अर्क के दुष्प्रभाव या नुकसान nuksan क्या हैं?
  • गुड़मार अर्क को कब नहीं लेते हैं?
  • गुड़मार अर्क के संभावित दवा interaction क्या हैं?
  • गुड़मार अर्क से जुड़ी चेतावनियां और सुझाव क्या हैं?

उत्पाद की जानकारी

  • दवा का नाम: Gudmar Arq
  • उपलब्धता: यह ऑनलाइन और दुकानों में उपलब्ध है।
  • दवाई का प्रकार: हर्बल
  • मुख्य उपयोग: डायबिटीज
  • मुख्य गुण: रक्तशर्करा को कम करना
  • दोष इफ़ेक्ट: कफ-हर, वातहर
  • गर्भावस्था में प्रयोग: बिना डॉक्टर की सलाह नहीं करें

गुड़मार अर्क के घटक | Ingredients of Gudmar Ark

गुड़मार अर्क को जिम्नेमा सिल्विसट्रे नाम के पौधे से बनाते हैं।

गुड़मार अर्क के फायदे | Benefits of Gudmar Ark in Hindi

  • यह डायबिटीजरोधी Antidiabetic है।
  • यह खून में ग्लूकोज के लेवल को कम करता है।
  • यह इन्सुलिन का बहाव बढ़ाता है।
  • यह पंक्रियास की सेल्स का रीजनरेशन कराता है।
  • शरीर में ग्लोकोज़ के उपयोग को सही करता है।
  • आंत से शुगर के अवशोषण को रोकता है।
  • मोटापा दूर करने वाली Antiobesity हर्ब है।
  • बुखार को कम Antipyretic करता है।
  • कड़वी Bitter है।
  • हृदय के लिए टॉनिक Cardiotonic है।
  • मूत्रल Diuretic है।
  • कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली Hypocholesterolemic और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करता है।
  • विरेचक Laxative है।
  • गर्भाशय के लिए टॉनिक Uterotonic है।
  • कफ, पित्त, सांस लेने में तकलीफ, आँखों में दर्द आदि को दूर करता है।
  • यह सूजन, यकृत-वृद्धि, अपच, कब्ज़, पीलिया, पाइल्स, कृमि ब्रोंकाइटिस, विषम ज्वर, मासिक न आना, पथरी, त्वचा रोग और आँखों के रोगों में प्रयोग की जाता है।

गुड़मार अर्क के चिकित्सीय उपयोग | Uses of Gudmar Ark in Hindi

गुड़मार अर्क को दर्द, शोष, पाइल्स, अस्थमा, हृदय के रोगों, कफ, कृमि, कुष्ठ, आँखों के रोग, घाव, दांतों के कीड़ों, प्रमेह, और डायबिटीज के उपचार में प्रयोग किया जाता है।

  • मधुमेह
  • उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर
  • उच्च ट्राइग्लिसराइड स्तर

गुड़मार अर्क की सेवन विधि और मात्रा | Dosage of Gudmar Ark in Hindi

  • गुड़मार के अर्क को दिन में दो से तीन बार ले सकते हैं।
  • इसे खाली पेट लेना चाहिए।
  • इसे लेने की मात्रा 20 से 60 ml है।
  • इसे हल्के गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।
  • बच्चों को वयस्कों को दी जाने वाली मात्रा का आधा या उम्र के हिसाब से, दवा दी जा सकती है।

गुड़मार अर्क के इस्तेमाल में सावधनियाँ | Cautions in Hindi

  • उचित खुराक उपयोगकर्ता की उम्र, स्वास्थ्य और कई अन्य स्थितियों जैसे कई कारकों पर निर्भर करती है। उचित खुराक निर्धारित करने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक जानकारी नहीं है।
  • ध्यान रखें कि प्राकृतिक उत्पाद हमेशा सुरक्षित हों ऐसा जरूरी नहीं हैं।
  • इसका इस्तेमाल चिकित्सक की सलाह के आधार पर 1 से 2 महीने तक किया जा सकता है।
  • उम्र और ताकत पर विचार करते हुए और किसी वैद्य की विशेषज्ञ सलाह के साथ, दवा का उचित अनुपात में उचित अनुपान के साथ इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

गुड़मार अर्क के साइड-इफेक्ट्स | Side effects of Gudmar Ark in Hindi

निर्धारित खुराक में लेने से दवा का कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

गुड़मार अर्क को कब प्रयोग न करें Contraindications

इसे गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

भंडारण निर्देश

  • सूखी जगह में स्टोर करें।
  • इसे बच्चों की पहुँच से दूर रखें।

दवा के बारे में पूछे जाने वाले कुछ सवाल

क्या केवल गुडमार का अर्क पीने से शुगर कम हो जायेगी?

नहीं, दवा के साथ लाइफस्टाइल और डाइट पर ध्यानदें ।कुछ व्यायाम करें। बिना व्यायाम के कोई भी दवा शुगर पर अच्छे से काम नहीं करेगी।

क्या इस दवा को एलोपैथिक दवाओं के साथ ले सकते हैं?

हाँ, ले सकते हैं। लेकिन दवाओं के सेवन में कुछ घंटों का गैप रखें।

क्या गुड़मार अर्क को होम्योपैथिक दवा के साथ ले सकते हैं?

ले तो सकते हैं। लेकिन इस से हो सकता है कि दोनों ही दवाएं काम नहीं करें। इसलिए, दवा के असर को देखना ज़रूरी है।

गुड़मार अर्क को कितनी बार लेना है?

  • इसे दिन में 2 बार / 3 बार लेना चाहिए।
  • इसे दिन के एक ही समय लेने की कोशिश करें।

क्या दवा की अधिकता नुकसान कर सकती है?

दवाओं को सही मात्रा में लिया जाना चाहिए। ज्यादा मात्रा में दवा का सेवन साइड इफेक्ट्स कर सकता है।

क्या गुड़मार अर्क सुरक्षित है?

हां, सिफारिश की खुराक में लेने के लिए सुरक्षित है।

गुड़मार अर्क का मुख्य संकेत क्या है?

Diabetes.

गुड़मार अर्क का वात-पित्त या कफ पर क्या प्रभाव है?

  • वात कम करना।
  • पित्त वृद्धि करना।
  • कफ कम करना।

क्या इसमें गैर-हर्बल सामग्री शामिल है?

नहीं।

मैं यह दवा कब तक ले सकता हूँ?

आप इसे 1-2 महीने के लिए ले सकते हैं।

गुड़मार अर्क लेने का सबसे अच्छा समय क्या है?

इसे भोजन के पहले लिया जाना चाहिए एक ही समय में दैनिक रूप में लेने की कोशिश करें। हो सके तो इसे खाली पेट लें या खाना खाने के आधा घंटे पहले लें या खाना खाने के 1 घंटे बाद लें।

क्या गुड़मार अर्क एक आदत बनाने वाली दवा है?

नहीं।

क्या यह दिमाग की अलर्टनेस पर असर डालती है?

नहीं।

क्या गुड़मार अर्क लेने के दौरान ड्राइव करने के लिए सुरक्षित है?

हाँ।

क्या मैं इसे पीरियड्स के दौरान ले सकती हूँ?

इसे लिया जा सकता है। पीरियड्स के दौरान नहीं लें, अगर आपको रक्तस्राव पैटर्न पर कोई प्रभाव महसूस होता है।

क्या इसे बच्चों को दे सकते हैं?

7 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए, आप इस दवा को कम मात्रा में दे सकते हैं। लेकिन सही स्वास्थ्य समस्या और सही खुराक जानने के लिए चिकित्सक की सलाह लेनी ज़रूरी है।

क्या इसे प्रेगनेंसी में ले सकते हैं?

प्रेगनेंसी में कोई भी दवा बिना डॉक्टर की सलाह के लेने से बचें। प्रेगनेंसी में हॉर्मोन लेवल में बहुत बदलाव होता है। इम्युनिटी भी कम हो जाती है। गर्भाशय में पल रहे शिशु तक भी दवा जाती है। इसलिए, कोई दवा कैसे शरीर पर असर करेगी यह कह नहीं सकते। इसके अतिरिक्त इस दवा के विषय में पर्याप्त शोध भी उपलब्ध नहीं है। इसलिए किसी भी तरह के दवा के सेवन से बचें।

Gudmar Ark (Classical medicine) is Ayurvedic medicine. It is indicated in management of diabetes. Arka / Arq can be defined as a liquid obtained by distillation of certain liquids or drugs soaked in water using distillation apparatus. The drugs are boiled in distillation apparatus to get the vapors which on condensation give Ark of desired herb. Ark contains the volatile part of drug. Here is given more about this medicine, such as indication/therapeutic uses, Key Ingredients and dosage in Hindi languag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.