शोथारि मंडूर के फायदे, नुकसान, उपयोग विधि और प्राइस

शोथारि मंडूर को किसी भी कारण से पूरे शरीर में होने वाली सूजन Swelling caused by a buildup of fluid in the tissues को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह शरीर में ज्यादा अच्छे से अवशोषित होता है और पचने में भी हल्का है।

शोथारि मंडूर, यह एक मंडूर कल्प है। मंडूर कल्प वह दवाएं हैं जिनमें मुख्य घटक शोधित मंडूर होता है। मंडूर भी एक तरह का लोहा है पर यह लौह भस्म से अधिक सौम्य है। इसे लोहे का मैल भी कहा जाता है। यह शरीर में ज्यादा अच्छे से अवशोषित होता है और पचने में भी हल्का है। मंडूर कल्प में से गोमूत्र की तेज गंध आती है। मंडूर कल्प अपनी पोटेंसी को लम्बे समय तक बनाये रखते है। इनको नमी से दूर रखा जाना चाहिए।

शोथारि मंडूर को किसी भी कारण से पूरे शरीर में होने वाली सूजन Swelling caused by a buildup of fluid in the tissues को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह शरीर के किसी हिस्से या पूरे शरीर प्रयोग की जाती है। इस प्रकार की सूजन रक्त की कमी, लीवर-स्प्लीन रोग, किडनी रोग आदि के कारण हो सकती है।

Shothari Mandoor is a Manoor kalp of Ayurveda. It is use in treatment of swelling in body. Here is given more about this medicine, such as indication/therapeutic uses, Key Ingredients and dosage in Hindi language.

शोथारि मंडूर के घटक | Ingredients of Shothari Mandur in Hindi

  • मंडूर Mandura Bhasma 336 g
  • निर्गुन्डी Nirgundi rasa (svarasa) (Lf.) Q.S. for Bhavana
  • मानकन्द Manakakand svarasa (Rz.) Q.S. for bhavana
  • अदरक Ardraka rasa (Rz.) Q.S. for bhavana
  • गोमूत्र Gomutra 2.688 l
  • हरीतकी Haritaki (P.) 24 g
  • विभिताकी Bibhitaka (P.) 24 g
  • आमलकी Amalaki (P.) 24 g
  • सोंठ Shunthi (Rz.) 24 g
  • मरिचा Maricha (Fr.) 24 g
  • पिप्पली Pippali (Fr.) 24 g
  • चव्य Chavya (St.) 24 g
  • शहद Madhu 96 ml

शोथारि मंडूर के फायदे | Benefits of Shothari Mandur in Hindi

  • यह रक्तवर्धक है।
  • यह शोथाघ्न है और शरीर से सूजन नष्ट करता है।
  • यह रक्त के परिसंचरण को सुधारता है।
  • यह यकृत की रक्षा करता है।
  • यह दीपन और पाचक है।
  • यह धातुओं को पोषित करता है।
  • यह खून की कमी और कमाला को दूर कर शरीर को स्वस्थ्य बनता है।
  • इसमें गोमूत्र है जिससे यह और अधिक प्रभावी हो जाता है।
  • यह पांडु, कमाला, यकृत-प्लीहा रोगों, सूजन, कृमि, श्वास, कास में उपयोगी है।
  • यह कब्ज़ को दूर करता है और दस्त को साफ़ करता है।

शोथारि मंडूर के चिकित्सीय उपयोग | Uses of Shothari Mandur in Hindi

सर्वांग शोथ Sarvanga Shotha (Anasarca)

शोथारि मंडूर की सेवन विधि और मात्रा | Dosage of Shothari Mandur in Hindi

  • 1-2 गोली, दिन में दो बार, सुबह और शाम लें।
  • इसे पुनर्नवा के रस / गो मूत्र / दशमूल काढ़े, के साथ लें।
  • या डॉक्टर द्वारा निर्देशित रूप में लें।

इस दवा को ऑनलाइन या आयुर्वेदिक स्टोर से ख़रीदा जा सकता है।

You can buy this medicine online or from medical stores.

This medicine is manufactured by Baidyanath (Shothari Mandur) and many other Ayurvedic pharmacies.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.