आंवला मुरब्बा खाने के लाभ

आंवले के मुरब्बे अत्यंत पौष्टिक और स्वादिष्ट होते है। यह दिमाग, आंत्र, और लीवर के लिए टॉनिक है। यह विटामिन सी से भरपूर होते है और कब्ज़ को भी दूर करते है।

मुरब्बा, ताजे फलों को चीनी में संरक्षित कर बनाया गया एक स्वादिष्ट पाक है। ऐसा करने से पौष्टिक फल लंबे समय के बाद भी प्रयोग किये जा सकते है और उनका स्वाद भी अच्छा हो जाता है। आंवले के मुरब्बे अत्यंत पौष्टिक और स्वादिष्ट होते है। यह दिमाग, आंत्र, और लीवर के लिए टॉनिक है। यह विटामिन सी से भरपूर होते है और कब्ज़ को भी दूर करते है। प्रेग्नंट महिलाओं और बच्चों को तो इसका सेवन रोज़ करना चाहिए।

Indian goose berry

Health Benefits of eating Amla Murabba in Hindi

आंवला मुरब्बा खाने के बहुत से लाभ होते हैं। आप मुरब्बे को धो कर भी खा सकते है। एक दिन केवल, १ से २ मुरब्बे ही खाने चाहिए। मुरब्बे खाने के कुछ लाभ निम्नलिखित हैं:-

आंवला मुरब्बा पित्तशामक है। यह जलन burning sensation, पित्त-कोप, और बढ़े हुए पित्त रोगों में diseases due to excessive pitta लाभकारी है।

यह brain tonic मस्तिष्क के लिए टॉनिक है। यह सिर के दर्द head ache, चक्कर faintness आदि में आराम देता है।

यह शरीर को ताकत देता है। शारीरिक और मानसिक कमजोरी को दूर करने के लिए भी अमला मुरब्बा उपयोगी है।

इसका सेवन से कब्ज़ constipation, बवासीर piles, रक्त-विकार, चमड़ी के रोगों, प्रमेह, और वीर्य विकार नष्ट होते हैं।

अगर किसी को अधिक गुस्सा आता हो तो उसे एक दिन में एक या दो आंवला-मुरब्बा खाना चाहिए।

गर्भावस्था में १ मुरब्बा रोज़ खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को ताकत मिलती है। यह शरीर को पोषण और ठंडक देता है। इसके प्रयोग से हॉर्मोन असंतुलन के कारण होने वाला बालों का झड़ना भी रुकता है। इसके अतिरिक्त विटामिन सी होने के कारण यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढाता है।

बच्चे आमला नहीं खा पाते क्योकि यह स्वाद में कसैला होता होता है, लेकिन वे मुरब्बे के सेवन से इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ को पा सकते है।

2 thoughts on “आंवला मुरब्बा खाने के लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.