हिओरा के फायदे, नुकसान, उपयोग विधि और प्राइस

हिओरा, हिमालया द्वारा निर्मित ओरल केयर के लिए एक आयुर्वेदिक टूथपेस्ट है। यह पूरी तरह से हर्बल है और इसको मसूड़ों के सूज जाने, फूल जाने, खून आने आदि में इस्तेमाल किया जाता है। यह जिन्जेवाईटिस में मसूड़ों पर लगते हैं। इसे लगाने से बहुत लाभ होता है।

हिओरा में बहुत से संकोचक / ऐस्ट्रिनजेंट हैं जो की मसूड़ों को टाइट करते हैं। इसमें नीम, बबूल हैं जो मुंह में बक्टेरिया की पनपने को रोकते है और कैविटी को बनने से रोकते हैं। बहेड़ा, आम  मसूड़ों से खून आना रोकटे है। नीम एंटीबैक्टीरियल है।

जिन लोगों में मसूड़ों सम्बंधित शिकायत है उन्हें इस पेस्ट का नियमित सुबह और रात को अवश्य करना चाहिए।

जिन्जेवाईटिस Gingivitis क्या है?

जिन्जेवाईटिस मसूड़े की सूजन के लिए प्रयोग की जाने वाली मेडिकल टर्म है।

Gingivitis is inflammation of the gums.

यह एक पेरिओडोंटल periodontal रोग है। पेरिओडोंटल रोग में उन ऊतकों / टिशु, में सूजन और संक्रमण हो जाता है जो की दांत को सपोर्ट करते हैं। यह ऊतक पेरिओडेंटल लिगामेंट, टूथ सोकेट या गम हो सकते है।

जिन्जेवाईटिस के लक्षणों में शामिल है मसूड़ों से खून आना, मसूड़ों का सूज जाना-फूल जाना, दर्द होना, मुंह में छाले हो जाना आदि।

  • निर्माता: हिमालया
  • उपलब्धता: यह ऑनलाइन और दुकानों में उपलब्ध है।
  • दवाई का प्रकार: हर्बल आयुर्वेदिक
  • मुख्य उपयोग: जिन्जेवाईटिस
  • मुख्य गुण: संकोचक
  • मूल्य MRP:  हिओरा 50 gms @ ₹55.00

हिओरा के घटक | Ingredients of HiOra Toothpaste in Hindi

HiOra Toothpaste

  1. लौंग Syzygium aromaticum 2 mg
  2. बबूल Acacia arabica 2 mg
  3. आम Mangifera indica 2 mg
  4. नीम Azadirachta indica 1 mg
  5. पेपरमिंट Mentha piperita 2 mg
  6. अनानास Ananas comosus 2.5 mg
  7. पपीता Carica papaya 1 mg

HIORA mouthwash in Hindi

  1. बहेड़ा Terminalia belerica 10 mg
  2. पान पत्ता Piper betle leaf extract 10 mg
  3. पेपरमिंट peppermint 1.6 mg
  4. अजवाइन trachyspermum ammi 0.4 mg
  5. गंधपूरा Gaultheria fragrantissima 1.2 mg
  6. इलाइची Elettaria cardamomum 0.2 mg

हिओरा के फायदे | Benefits of HiOra Toothpaste in Hindi

  1. यह मसूड़ों में होने वाली समस्याओं को ठीक करता है।
  2. यह सूजन और मसूड़ों से खून बहना को रोकता है।
  3. यह दांतों को मजबूती देता है।
  4. यह हर्बल है।

हिओरा के चिकित्सीय उपयोग | Uses of HiOra Toothpaste in Hindi

मसूड़ों से खून आना Bleeding, spongy and painful gums (Gingivitis)

हिओरा का उपयोग कैसे करें | How to Use HiOra Toothpaste in Hindi

  1. हिओरा मसूड़ों पर बाह्य रूप से लगाने के लिए है।
  2. दांतों को अच्छे से साफ़ करने के बाद, हिओरा की पी साइज़ मात्रा ऊँगली पर या ब्रश पर लेकर दो-तीन मिनट मालिश करें और 2-3 मिनट मसूड़ों पर लगा रहने दें।
  3. पानी से कुल्ला कर लें।
  4. ऐसा दिन में दो बार सुबह और रात को करें।

साइड – इफेक्ट्स

इस पेस्ट का कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.