वज़न बढ़ाने के तरीके Weight Increasing Tips

बहुत दुबला होना भी एक समस्या है। इसमें शरीर का वजन सामान्य से कम होता है। शरीर पर कम फैट होने से गाल पिचके से दिखते हैं। हर जगह से हड्डियाँ नज़र आती हैं। व्यक्ति कमजोर और थका हुआ लगता है। चेहरे पर वह चमक नहीं रहती। कमजोरी, थकान, ताकत की कमी बनी रहती है। दुबलापन यदि कमजोरी के साथ है, तो यह अन्य बिमारियों का कारण बन जाता है। कमजोरी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम देती है और बार-बार इन्फेक्शन होने लगते है। कभी कोई तो कभी कोई स्वास्थ्य समस्या घेरे रहती है।

पर्याय Synonyms: Thinness, Underweight, Emaciation, दुबलापन, Karshya, Leanness

दुबलेपन या कम वज़न होने के कारण

सामान्य से कम वज़न बहुत से कारणों से हो सकता है। आयुर्वेद में इसे वात प्रधान माना गया है। यह सही पोषण न मिलने से, भोजन की कमी से, पाचन की विकृति से या किसी रोग के कारण हो सकता है।

  1. दुबलापन बहुत से कारणों से हो सकता है:
  2. थोड़ा भोजन करना
  3. पोषक पदार्थ न खाना
  4. बहुत उपवास रखना
  5. बहुत ज्यादा विरेचक का सेवन
  6. बीमार रहना
  7. डर, चिंता, परेशानी रहना
  8. मेटाबोलिज्म तेज़ होना, परिश्रम अधिक करना
  9. ओवर एक्टिव थाइरोइड
  10. बहुत एक्सरसाइज करना
  11. पाचन की कमजोरी
  12. पेट के कीड़े, पुरानी पेचिश
  13. सेक्सुअल डिसऑर्डर, कब्ज़
  14. डायबिटीज हो जाना, खून में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होना (यदि वज़न अचानक कम हो गया हो तो यह एक संभावना है)

वज़न बढ़ाने के लिए टिप्स

यदि भोजन सही से नहीं करते तो पहले वो ठीक करें। वज़न बढ़ाने के लिए उचित भोज्य पदार्थों का सेवन बहुत लाभप्रद है। ये भी ज़रूरी है की जितनी कैलोरीज बर्न हो रही हैं उससे ज्यादा खायी जाएँ, जिससे बाकी बची हुई शरीर में फैट की तरह स्टोर हो जाएँ। रोजाना की ज़रूरत से 500 कैलोरीज ज्यादा खाएं। ऐसा भोजन किया जाए जो की तैलीय हो और मोटा करने वाला हो। दूध, दही, चीनी, चना, घी, आदि को अपनी फ़ूड लिस्ट में शामिल करें।

  1. मीठा दूध पियें।
  2. अंजीर का सेवन करें।
  3. सफ़ेद मुस्ली + काली मुस्ली + अश्वगंधा, को बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें। इसे दूध में पका कर लें।
  4. अश्वगंधा चूर्ण का सेवन दूध के साथ करें।
  5. अश्वगंधा के तेल से से मालिश करें।
  6. खाना खाने से पहले पानी, सूप न पियें।
  7. दूध + मिश्री और रोटी खाएं।
  8. रोजाना बादाम खाएं।
  9. जौ का दलिया दूध में पकाकर खाएं।
  10. तुलसी के पत्ते दही की साथ खाएं।
  11. अश्वगंधादी घृत का सेवन करें।
  12. घी, चीनी, मिश्री का सेवन वज़न बढ़ाता है।
  13. दूध, मीठे पदार्थों का सेवन वज़न बढ़ाने में सहयोगी है।

दुबलेपन में उपयोगी दवाएं

दुबलेपन के लिए बृहण Brimhana means to make heavy, promoting growth वाजीकरण और रसायन दवाओं का सेवन करने का प्रावधान है। ये दवाएं शरीर में शक्ति और वज़न को बढाती हैं।

  1. अश्वगंधा चूर्ण
  2. अशोक घृत
  3. फल घृत
  4. अश्वगंधारिष्ट आदि

यदि आप दुबले हैं, और आप किसी भी तरह की समस्या नहीं है तो परेशान न हों। हो सकता है आपका मेटाबोलिज्म तेज़ हो या यह जेनेटिक हो। लेकिन अगर दुबलेपन से आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी है, कमजोरी है, थकावट है, काम ठीक से नहीं होता, चेहरा पीला है, अच्छा नहीं लगता तो सही कारण जानकर उसका निवारण अवश्य करें।

3 thoughts on “वज़न बढ़ाने के तरीके Weight Increasing Tips

  1. Mam
    Mera wight 54 kg Hai,mere gal bohot andhar gaye hai, sab haddiya dikhati Hai, meri umr 36 hai, thoda vajan badhaneke liye konsi tebalet lu,

  2. mere wait bhut kam hai I am 22 year old my wait 52 kg hai or m 18 year Ka tha tab 56 tha mujhe wait bdana hai btao kuch sab mujhe marij bolte hai Help me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.